Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कुत्ता खरीदने के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने किया माँ की हत्या, जानिए पुरा मामला !

रायपुर/उरला : गुस्सैल बेटे ने कुत्ता ख़रीदने के लिए पैसा नहीं देने पर अपनी माँ पर हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी और पत्नी पर भी वार कर उसे भी घायल कर दिया है। पुलिस ने यह बताया है कि घायल अवस्था में माँ को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई है। उनकी पत्नी घायल है। बातचीत कर रही है। जिसकी इलाज जारी है।

दोषी पुत्र गुस्सैल प्रवृति का है। उसने कुत्ता ख़रीदने के लिए अपनी माँ से दो सौ रुपये मांगे, पैसे नहीं मिलने पर विवाद शुरूहो गया। पास में रखे हथौडा से मारा जिसे आरोपी के पंद्रह वर्षीय बच्चे ने छुड़ाया और आसपास के लोगों को बताया, लोगों के पहुंचने से पहले घटना के बाद आरोपी फ़रार हो गया। आरोपी प्रदीप देवांगन पिता जगन्नाथ देवांगन उम्र 45 साल पता नागेश्वर नगर, पुलिस थाना उरला जो ई रिक्शा चलाता है, घटना के बाद वहा से भाग गया है। जिसकी तलाश की जा रही हैं। आरोपी के दो लड़का और एक लड़की है। मृतिका ( आरोपी की मां ) गणेशी देवांगन उम्र- 70 वर्ष घायल आरोपी की पत्नी -रामेश्वरी देवांगन-35 वर्ष।

Exit mobile version