Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बेटे ने किया अपनी माँ के साथ दुष्कर्म, बेटी के देखने पर पिता ने उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र : सोलापुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी महज 8 साल की बेटी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ, जब शुक्रवार को  दोपहर में गांव में बच्ची की अचानक हुई गुमशुदगी के बाद परिजन उसे ढूँढने लगे और घर के पास संशयात्मक गतिविधियों के निशान दिखाई दिये।

पुलिस जांच में सामने आया है कि, आरोपी पिता ओगसिद्ध रेवणसिद्ध कोठेचे (उम्र 34) को उसकी मासूम बेटी ने दादी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। वास्तव में आरोपी अपनी ही मां यानी बच्ची की दादी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इस घिनौने कृत्य को बेटी ने देख लिया, जिससे घबराकर आरोपी ने उसे रात में ही मार डाला और घर के पास खेत में  शव दफना दिया।
घटना के अगले दिन सुबह जब बच्ची घर में नहीं दिखी, तो परिजनों ने खोजना शुरू किया।

घर के पास मिट्टी में दिखे पांवों के चिन्ह और खुदाई से लोगों को शक हुआ। जब परिजनों ने ओगसिद्ध से सख्ती से पूछ्तात किया तो उसने खुद कुबूल किया कि उसने ही अपनी बेटी की हत्या की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची  मंद्रूप पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी हॉस्पिटल भेजा। ओगसिद्ध के 3 बेटियां और एक बेटा है। उसकी पत्नी का सोलापुर जिले के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात के दिन मृत बच्ची अपने दादा रेवणसिद्ध के पास सो रही थी। आधी रात को वह दूसरी कक्ष में सो रहे अपने पिता के पास चली गई और तब उसने अपने पिता और दादी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

शुरुआत में आरोपी ने मूल कारण छुपाने की प्रयास की, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछा तो उसने कबूल किया कि उसकी बेटी ने उसे उसकी मां से शारीरिक संबंध बनाते देख लिया था। इस राज को छिपाने के लिए ही उसने अपनी ही नाबालिग 8 वर्ष कि बेटी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की पत्नी फिलहाल सोलापुर जिले के सिविल अस्पताल में भर्ती है। उसने पुलिस को बताया कि, पति और उसकी मां के बीच अवैध संबंध थे। दिल दहलाने वाली यह घटना दक्षिण सोलापुर जिले तालुका के कुसूर गांव में घटी।

Exit mobile version