Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दामाद ने अपने ही ससुर को उतारा मौत के घाट, दामाद गिरफ्तार

धमतरी : दामाद ने अपने ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने अपने ससुर का हंसिए से गला काट दिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पूरा विवाद पति-पत्नी के झगड़े से जुड़ा हुआ है। आरोपी का कहना है कि ये बार-बार पति-पत्नी के झगड़े में घुसता था। इस वजह से मैंने उसे मार दिया। महीमासागर पारा वार्ड में नरेश बंजारे(32) अपनी पत्नी बीना और एक बच्ची के साथ रहता है। नरेश घर का खर्चा चलाने रोजी मजदूरी करता था। नरेश शराब पीने का आदी है।

जिसके वजह से उसका आए दिन अपनी पत्नी से विवाद होता था। रात को भी वह शराब पीकर घर आया था। घर में नरेश अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। बताया गया है कि नरेश के ससुराल भी उसके पड़ोस में ही है। इस वजह से जब भी विवाद होता। तब उसका ससुर हरी चंद्र(60वर्ष) उसे समझाने घर आया जाया करता था। कई बार हरी अपने दामाद को झगड़ा करने से रोक चुका था। वहींं जब मंगलवार रात को नरेश अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। तब हरी फिर से उसे समझाने गया। मगर नरेश भड़क गया।

नरेश ने अपने घर से बाहर निकला। फिर उसने अपने हाथ में हंसिया रखा था। बाहर ही हरी भी खड़ा था। नरेश ने कुछ नहीं देखा। सीधे हंसिए से हरी का गला काट दिया। इससे हरी खून से लथपथ हालत में वहीं गिर गया। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आस-पास के लोग हरी को अस्पताल भी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना के बाद आरोपी ने हंसिए को पड़ोसी के यहां फेककर थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि मैंने अपने सुसर की हत्या कर दी है। वो बार-बार मेेरे और मेरी पत्नी के झगड़े में घुसता था। जो मुझे पंसद नहीं था। पुलिस ने पूरे मामले में बुधवार को जानकारी दी है। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version