Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

CG Election Breaking : आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आया जवान, 1 जवान शहीद

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 (Chhattisgarh Assembly Election 2023) के दूसरे चरण के 70 सीटों पर आज मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद बड़े गोबरा से मतदान दल को सुरक्षा बलों के जवान ले जा रहे थे। तब ही नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया, जिससे 1 जवान शहीद होने की खबर सामने आई है।



मिली जानकारी केअनुसार, आईईडी ब्लास्ट के बाद आईटीबीपी जवानों ने रूट बदला। वहीं पोलिंग पार्टी को धमतरी के तुमड़ी बहार के रास्ते सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस घटना में एक जवान घायल होने की भी खबर सामने आई है।



Exit mobile version