Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर स्थित सीआरपीएफ कैंप में जवान ने की खुदकुशी

छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा के सोनाबेड़ा क्षेत्र के आश्रित ढेकूनपानी सीआरपीएफ कैंप में एक जवान द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान ने AK-47 रायफल से स्वयं को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मृतक जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है, जो ओडिशा के खरियार क्षेत्र के खरधरा गांव का निवासी बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही कोमना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।

Exit mobile version