Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गौठान में लगाये जाएगें सौर प्लांट एवं सोलर पंप

गौठान में लगाये जाएगें सौर प्लांट एवं सोलर पंप

दुर्ग : बिजली की बचत हेतु भिलाई नगर निगम के कार्यालय भवन में ऑन ग्रिड सौर संयंत्र लगा कर बिजली की बचत किये जाने के प्रस्ताव पर आज भिलाई नगर निगम के महापौर श्री नीरज पाल, क्रेडा के सदस्य श्री विजय साहू, अधीक्षण अभियंता क्रेडा दुर्ग के श्री भानु प्रताप एवं उप अभियंता नगर निगम श्री अर्पित बंजारे व क्रेडा से श्री हेमराज बंजारे उपस्थित रहे।

भिलाई नगर निगम के द्वारा नगरीय क्षेत्र के पशुधन को व्यवस्थित रखने हेतु नगर निगम भिलाई के अधिकृत भूमि ग्राम सेमरिया में गौठान एवं चारागाह का निर्माण किया जाना है। जिसमें क्रेडा के द्वारा सौर संयंत्र एवं सोलर पंप लगाये जाने हेतु विषयों पर आवश्यक निर्देश दिये गये है।

साथ ही निगम क्षेत्र में पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु सौर संयंत्रों के माध्यम से विद्युत चलित उपकरणों को चलाये जाने हेतु आवश्यक सर्वे एवं प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। क्रेडा के सदस्य श्री विजय साहू द्वारा सेमरिया गौठान में बायोगैस संयंत्र निर्माण किया जाकर उच्च गुणवत्ता के खाद प्राप्ति हेतु प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही इस कार्ययोजना पर अमल किया जाऐगा।

Exit mobile version