रायपुर : नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा अग्रसेन चौक स्थित गणेश मंदिर के सामने तपती गर्मी को देखते हुए आते जाते राह गिरी को छाछ मट्ठा का वितरण किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल जी एवं महिला मंडल प्रभारी कैलाश मुरारका जी के कर कमलों द्वारा किया गया । संस्था की अध्यक्ष किरण अग्रवाल के द्वारा बताया गया इस भीषण गर्मी में लोगों को लू से समय-समय पर छाछ वितरण किया जा रहा है।
अग्रवाल महिला मंडल की इस कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मंडल से संरक्षिका मधु अग्रवाल,संरक्षिका त्रिवेणी अग्रवाल मार्गदर्शिका माया मुरारका,निर्मला अग्रवाल राजबाला बंसल, मिथिलेश अग्रवाल, शशी अग्रवाल(रामसागर पारा) ,विमला अग्रवाल, शशि पोद्दार ,आरती गुप्ता, शशि अग्रवाल (मोवा) किरण गोयल, सीमा भगत, मनीषा अग्रवाल ,नीलम अग्रवाल आदि महिलाएं उपस्थित हुई ।
