Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शोक सभा में शामिल हुए सामाजिक पदाधिकारी, शांति भोज में खाया सादा भोजन

रानीतराई : तहसील साहू संघ पाटन के अंतर्गत स्थानी साहू समाज कौही के सदस्य मूलचंद साहू की माताजी देवबती साहू का 4 दिसंबर को आकस्मिक निधन हो गया जिसका संपूर्ण कार्यक्रम आज 8 दिसंबर को रखा गया जहां प्रदेश के प्रतिनिधि जिला के प्रतिनिधि एवं तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारी गण उपस्थित होकर मृत आत्मा को शांति प्रदान करने शोक सभा का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू ,जिला प्रतिनिधि गंगादीन साहू ,तहसील साहू संघ के उपाध्यक्ष गुलाब साहू , गरीबदास साहू वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता , टेस राम साहू ,नीलकंठ साहू ,मनोहर साहू ,देव नारायण साहू सहित स्थानीय साहू समाज के अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू एवं स्थानीय साहू समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

वही तहसील साहू संघ के संयुक्त सचिव श्री मूलचंद साहू ने अपने माताजी के निधन पर समाज को शांति भोज हेतु सादा भोजन का व्यवस्था किया गया जिसे सभी सामाजिक बंधुओं के द्वारा ग्रहण किया गया। आपको बता दें की लगातार तहसील साहू संघ पाटन के द्वारा मृत्यु भोज पर सघन विचार जारी है और सादा भोजन शांति भोज में शामिल हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जिसके तहत सामाजिक पदाधिकारी के द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए समाज को संदेश देते हुए  मृत्यु भोज पर सादा भोजन कराने का संकल्पित होते हुए कार्य कर रहे हैं।

Exit mobile version