Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पैर के नीचे आया सांप, सीएम बोले- मत मारो यार, बचपन में थैली में लेके घूमते थे, देखिए चौकाने वाला VIDEO

बिलासपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगगढ़ राज्य के बिलासपुर दौरे में थे। जैन इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अचानक से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पैर के नीचे सांप आ गया, जिससे वहां पर हड़कंप मच गया।

सांप को देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मत मारो…मत मारो यार, बचपन में थैली में लेके घूमते थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांप को ना मारने सुरक्षाकर्मियों को हिदायत दी। और साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सांप को देखकर हंसने लग गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं बताया जा रहा है कि, सीएम बघेल राम कथा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां से लौटते समय उनके पैर के नीचे अचानक सांप आ गया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए वहां पर मौजूद लोगों की सांसें हलक पर आ गई थी। लेकिन पिट-पिटिया सांप को देख राहत की सांस ली। देखिए वीडियो

Exit mobile version