Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए एस.एन. श्याम सम्मानित

रिपोर्ट: अनमोल कुमार, पटना

पटना। रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग के तत्वावधान में आयोजित एक सादे समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एस.एन. श्याम को एंड्रॉइड मोबाइल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक के उत्कृष्ट और निष्पक्ष योगदान के लिए प्रदान किया गया।

पूर्व अध्यक्ष (IPP) रोटेरियन राज किशोर सिंह ने श्याम को मोबाइल सौंपते हुए कहा कि वे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और दशकों से निर्भीक पत्रकारिता कर रहे हैं। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है, जो बिना अपेक्षा के समाज को दिशा देते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन किरण कुमारी, सोनी कुमारी, ऋषव आनंद और विद्याभूषण भी मौजूद रहे। सभी ने श्याम को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कामना की। आयोजन आपसी सौहार्द और समाजसेवा की भावना के साथ संपन्न हुआ।

Exit mobile version