Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम घुपसाल में पदस्थ श्रीमती ज्योति मंडावी को मिलेगा ‘शिक्षा दूत सम्मान’

श्रीमती ज्योति मंडावी को मिलेगा ‘शिक्षा दूत सम्मान’

श्रीमती ज्योति मंडावी को मिलेगा ‘शिक्षा दूत सम्मान’
छुरिया विकासखंड के ग्राम घुपसाल में पदस्थ शिक्षिका के सम्मानित होने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम घुपसाल में पदस्थ श्रीमती ज्योति मंडावी को उनके शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शिक्षा दूत सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। उनके सम्मानित होने की खबर से क्षेत्रवासियों एवं समाज में हर्ष का माहौल है।

श्रीमती ज्योति मंडावी शिक्षा के क्षेत्र में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर शिक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उनके समर्पण और सेवाभाव को देखते हुए उन्हें शिक्षा दूत सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

दंतेवाड़ा । 01 से 15 सितम्बर तक मनाया जा रहा साक्षरता पखवाड़ा ; 08 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर होंगे विविध आयोजन

श्रीमती ज्योति मंडावी ग्राम सीताकसा, विकासखंड छुरिया की मूल निवासी हैं। वे श्री भूपेन्द्र मंडावी, गोंडवाना युवा प्रभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी की धर्मपत्नी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। श्रीमती ज्योति मंडावी के शिक्षा दूत सम्मान से सम्मानित होने पर क्षेत्रवासियों, सामाजिकजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

लोगों ने कहा कि उनका यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायी है। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि श्रीमती ज्योति मंडावी इसी प्रकार शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देती रहें और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहें

Exit mobile version