Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्मृति नीरज ठाकुर ने मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं

गरियाबंद : जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर ने जनता को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।

स्मृति नीरज ठाकुर ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य को अन्न धन का दाता और समस्त ऊर्जा का आधार माना गया है। भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है।

देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। मकर संक्रांति का यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर ने कहा है कि यह पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए।

Exit mobile version