Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी बधाई

गरियाबंद : जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

यह भी पढ़ें/Also Read : गरियाबंद न्यूज़ – कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि तपेश्वर सिंह ठाकुर ने दी जिले एवं प्रदेश वासियों को छेरछेरा पर्व की बधाई…

श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा पुन्नी तिहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। इस दिन ‘छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेरा’ बोलते हुए गांव के बच्चे, युवा और महिलाएं खलिहानों और घरों में जाकर धान और भेंट स्वरूप प्राप्त पैसे इकट्ठा करते हैं और इकठ्ठा किए गए धान और राशि से वर्ष भर के लिए कार्यक्रम बनाते हैं।

यह भी पढ़ें/Also Read : गरियाबंद न्यूज़ – 1 से 15 जनवरी तक शिक्षा विमर्श हेतु जनसंवाद का हुआ आयोजन

यह नई फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं।

यह भी पढ़ें/Also Read : गरियाबंद न्यूज़ – अधेड़ की मिली लाश, हत्या कर पैरा में छुपाई गई थी लाश, जांच में जुटी पुलिस… जाने पूरी मामला

श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों में उदारता के कई आयाम दिखाई देते हैं। यहां उत्पादित फसल को समाज के जरूरतमंद लोगों, कामगारों और पशु-पक्षियों के लिए देने की परम्परा रही है श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की अमूल्य धरोहरों और पौराणिक परम्पराओं का संवर्धन और संवहन हो सके, इसलिए भारत सरकार ने छेरछेरा तिहार पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि छेरछेरा तिहार भेदभाव और अहंकार की भावना को समाप्त कर मिल-जुलकर जीना सिखाता है। छत्तीसगढ़ की इस समृद्ध परम्परा और सभ्यता को भावी पीढ़ी तक ले जाना हम सबका दायित्व है।

यह भी पढ़ें/Also Read : गरियाबंद न्यूज़ – 11 लोगो ने किया अवैध अतिक्रमण, वन विभाग ने भेजा जेल

Exit mobile version