Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ, गांव के बच्चे भी करेंगे स्मार्ट स्टडी

लोमरी : डिप्टी CM अरुण साव जी  ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैगाकापा में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इस स्मार्ट क्लास से बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और उनमें सीखने की क्षमता का भी विकास होगा। बच्चे सभी विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे। यह बच्चों की शिक्षा को नई दिशा देने का कार्य करेगी। इस आधुनिक युग में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल को नए तकनीक से जोड़ना बहुत आवश्यक हो गया है। ताकि सभी बच्चे डिजिटल एजुकेशन भी प्राप्त कर सकें। इस शुभ अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुजीत वर्मा , शांति देव चरण भास्कर , वर्षा सिंह, अनिता, समुद्र सिंड्राम , गुरमीत सलूजा, धनीराम यादव , विनय साहू , दिनेश कश्यप , राजेंद्र साहू , सुशील यादव, गोलू सिंह , प्रदीप मिश्रा , सुरजीत भार्गव , सरपंच खड़ानन ध्रुव , शिक्षा विभाग के अधिकारी, एचडीएफसी फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं सभी उपस्थित रहे।

Exit mobile version