Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्लग – राजधानी रायपुर में पकड़े गए ISIS के दो आतंकवादी

रिपोर्टर प्रभाकर श्रीवास्तव रायपुर

राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। ATS ने लंबी निगरानी और जांच के बाद ISIS नेटवर्क से जुड़े दो युवाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों को UAPA की धाराओं के तहत पकड़ा गया है। पूरे मामले पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी बयान दिया है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ATS की सतर्कता से यह बड़ी सफलता मिली है। रायपुर के दो युवा ISIS से जुड़े हुए पाए गए। जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में सक्रिय ISIS मॉड्यूल सोशल मीडिया के माध्यम से इन युवाओं को प्रभावित कर रहा था।

उन्होंने बताया कि यह पूरा नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए युवक तैयार कर रहा था, और गिरफ्तार आरोपी भी उन्हीं के संपर्क में थे।

दोनों आरोपियों को UAPA की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विरोधी गतिविधियों से प्रभावित होकर काम करने वालों पर सरकार सख्ती से कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version