Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सिरफिरे आशिक ने किया नाबालिग छात्रा की टंगिए से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बालोद :  बालोद जिले में सिरफिरा आशिक ने ट्यूशन के लिए निकली नाबालिग छात्रा की टंगिए से हत्या कर दी। इस घटना से ईलाके में सनसनी फैल गई है। बतादे की सुबह-सुबह खून से लथपथ छात्रा का शव मिला है।शव के पास खून से सनी हुई टंगिया भी मिली है। आरोपी ने छात्रा की गर्दन पर टंगिया से वार कर हत्या की है। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक साकरा गांव के पास हत्या हुई है। बरही गांव के रहने वाला रवि निषाद ने भूमिका कोसरे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचे और छात्रा के शव को पीएम के लिए रवाना किया गया है।

वही इस मामले में एसपी प्रज्ञा मेश्राम ने कहा की यह मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।काफी लम्बे समय से आरोपी लड़की को परेशान कर रहा था। आज ट्यूशन के लिए जाते वक्त इसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

Exit mobile version