* सरपंच हुकुमचंद निषाद के अथक प्रयास से SIR प्रक्रिया में बेलौदी ग्राम पंचायत अव्वल, समय से पहले शत-प्रतिशत सत्यापन पूरा…
* मतदाता सत्यापन में बेलौदी ने रचा रिकॉर्ड, ब्लॉक में अव्वल : टीमवर्क और पारदर्शिता की मिसाल… 
सूत्रों के अनुसार, सरपंच हुकुमचंद निषाद ने SIR प्रक्रिया को पारदर्शी रूप से संचालित किए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत में नियमित मुनादी कराकर ग्रामीणों को मतदाता सत्यापन की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया तथा बीएलओ से लगातार संपर्क में रहते हुए यह सुनिश्चित किया कि किसी वास्तविक मतदाता का नाम त्रुटिवश न हटे।
निर्धारित समय सीमा से पहले SIR प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सरपंच हुकुमचंद निषाद ने सभी सहयोगी कर्मचारियों और ग्रामवासियों को धन्यवाद दिया। पंचायत द्वारा समय पर और सटीक कार्य पूर्ण करने पर ग्रामीणों ने भी टीम के प्रयासों की सराहना की है।