Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ओडिसा की डबल लाल घोड़ा अवैध शराब के साथ सिंगल आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद / देवभोग। मुखबिर की सूचना पर देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम परेवापाली सुपेबेड़ा तिराहा के पास एक व्यक्ति को ओडिसा प्रान्त की 25 लीटर डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना देवभोग पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध घन लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर ग्राहको का इंतेज़ार कर रहा था।

जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान में रेड की कार्यवाही करते हुये आरोपी को घटना स्थल पर शराब बेचते पकड़ा गया ।

आरोपी ने अपना नाम अभिषेक यादव पिता जलंधर यादव उम्र 21 वर्ष साकिन परेवापाली थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ0ग0) का रहने वाला बताया है, जिसके कब्जे से डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब 25 लीटर किमती 2500 रूपयें को जप्त किया गया।

उक्त आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है । इस कार्रवाई में थाना देवभोग पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version