Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सिंगर मूसेवाला का आज किया जायेगा अंतिम संस्कार

पंजाब : फेमस पंजाबी सिंगर एवं रैपर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की बीते दिन यानि रविवार को किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी हत्या के बाद पंजाबी इंडस्ट्री के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई लोग ऐसे भी हैं जो उनके इस दुनिया में नहीं होने के सच को सही मान ही नहीं पा रहे हैं।

वही इस घटना के बाद उनके फैन्स को भी काफी सदमा पंहुचा। मर्डर के बाद पांच डॉक्टरों का पैनल मूसेवाला का पोस्टमार्टम कर रही थी जो कि आज पूरा हो चुका है। इसके बाद आज सुबह 9 बजे सिद्धू मूसेवाला का शव उनके परिजनों को सौंपा दिया जाएगा और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा ।

बतादे की मूसेवाला के शव का मानसा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है । जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में मूसेवाला के आंतरिक अंगों में चोट के निशान मिले हैं। मर्डर के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तिहाड़ जेल में लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ भी कर रही है। दिल्ली पुलिस के द्वारा समाचार एजेंसी एएनआई को इसकी जानकारी दी गयी।

वही इस हत्याकांड की जांच के लिए एक SIT टीम गठित की गई है,जिसमें कुल 4 लोग शामिल हैं। धर्मकोट के SHO जसविंदर सिद्धू ने बताया की मूसेवाला की हत्या करने के बाद हत्या के आरोपी अपनी कार को मानसा में ही छोड़कर वहां से दूसरी कार पकड़कर फरार हो गए हैं। इस कार के अंदर से दो पानी की बोतलें और एक गिलास बरामद किया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है।

Exit mobile version