Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

Siddharth Kiara wedding : सिद्धार्थ कियारा की शादी के लिए ईशा अंबानी सहित बड़ी हस्ती पहुंचे जैसलमेर

Siddharth Kiara wedding : Bollywood इंडस्ट्री के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा अली आडवाणी राजस्थान के जैसलमेर में शादी करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ कियारा की शादी में शामिल होने के लिए लगातार सेलिब्रिटीज जैसलमेर पहुंच रहे हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फैमिली के अलावा बॉलीवुड सितारे से लेकर दोनों के दोस्त शादी में शामिल होंगे।

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने पति के साथ सिद्धार्थ कियारा की शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान के जैसलमेर पहुची हैं। सिद्धार्थ कियारा की शादी का वेन्यू सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के लिए राजस्थान में जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस पूरी तरह से सज चुका है। इस तस्वीर में आपको खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है।

सिद्धार्थ कियारा की शादी में करण लगाएंगे चार चांद सिद्धार्थ और कियारा की शादी में शामिल होने के लिए फिल्म मेकर करण जौहर राजस्थान के जैसलमेर पहुंचे हैं। करण जौहर रविवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। और अरमान जैन भी करेंगे सिद्धार्थ कियारा की शादी में शिरकत, अरमान भी सिद्धार्थ और कियारा की शादी के फंक्शन अटेंड के लिए जैसलमेर पहुंचे हैं।

अरमान जैन की जैसलमेर एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीर । ईशा अंबानी पति संग पहुंची जैसलमेर मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ राजस्थान के जैसलमेर पहुंची हैं। ये कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी अटेंड करेगा। सिद्धार्थ और कियारा की शादी में शाहिद-मीरा भी होंगे शामिल शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में शामिल होंगी। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत जैसलमेर पहुंचे चुके हैं। सिद्धार्त मल्होत्रा के रिश्तेदार की तस्वीरें एयरपोर्ट से सामने आई हैं।

Exit mobile version