Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सिकल सेल दिव्यांगता शिविर का आयोजन 23 जून से

Oplus_16908288

गरियाबंद । जिले में 23 जून से विकासखंड स्तर पर सिकल सेल दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रमुखतः सिकल सेल द्विव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जाएगा, साथ ही सिकल सेल के मरीजों की जांच, उपचार एवं आवश्यक सलाह दी जायेगी।
शिविर में अन्य प्रकार के द्विव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाये जायेंगे। सीएमएचओ गरियाबंद ने बताया कि शिविर का आयोजन समाज कल्याण विभाग से समन्वय करते हुये किया जायेगा। सभी जगह शिविर सुबह 9 बजे से लगेंगे।
उन्होंने बताया कि 23 जून 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  छुरा में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 28 जून 2025 को जनपद पंचायत फिंगेश्वर, 30 जून को जिला अस्पताल गरियाबंद, 04 जुलाई को सामु. स्वा. केन्द्र – अमलीपदर एवं 05 जुलाई को उप स्वास्थ्य केन्द्र सीनापाली में शिविर लगाए जायेंगे।
Exit mobile version