Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ राज्य की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है :- श्याम 

रायपुर : भाजपा जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने GREAT CG की थीम पर बजट प्रस्तुत कर अमृत काल में विकसित छत्तीसगढ़ की नींव रखी।

श्याम नारंग ने बताया कि, यह दूरदर्शिता का बजट है,बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 117 करोड़ रुपय का प्रावधान किया गया है। बजट में किसान-युवाओं का भी ख्याल रखा गया है। आवास योजना के लिए दूसरे अनुपूरक बजट में 3800 करोड़ रुपय का प्रावधान किया गया था। अब 8369 करोड़ का प्रावधान किया गया है। कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। जिससे किसानों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा और वो आत्मनिर्भर बनेंगे।

जल की समस्या को देखते हुए नल जल योजना के लिए 4500 करोड़ रुपय का प्रावधान भी किया गया है। और कहा कि वित्त मंत्री ने सदन में छत्तीसगढ़ की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट दिया है। बजट मोदी की गारंटी को आगे बढ़ाने वाला होगा। बजटीय प्रविधानों से कृषि के साथ उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में समावेशी विकास के लिए समेकित प्रयास होंगे। बजट युवाओ, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों एवम विविध वर्गों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।

राज्य में प्रति व्यक्ति आय में 7.31 प्रतिशत की वृद्वि और जीएसडीपी अनुपात 8.93 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। सरकार का यह बजट विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना पर आधारित है। यह बजट अमृतकाल की नींव पर ग्रेट छत्तीसगढ़ की थीम पर आधारित है,जिसमे 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए गुड गवर्नेन्स,विकास की गारंटी, रिफार्म्स, इकोनामिक ग्रोथ, अचीवमेंट, टेक्नोलाजी,कापेक्स के प्रतिमान राज्य के विजन डाक्यूमेंट परिलक्षित होते हैं। बजट में छत्तीसगढ़ के आज और कल को संवारने के लिए आवश्यक प्रविधान किए गए है। यह आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ को ताकत देने वाला बजट है। इसके लिए उन्होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है ।

Exit mobile version