Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

श्रीरामचरितमानस ग्रंथ हमारे आदर्श जीवन जीने का आधार है – मुरलीधर सिन्हा

श्रीरामचरितमानस ग्रंथ हमारे आदर्श जीवन जीने का आधार है - मुरलीधर सिन्हा

गरियाबंद : गरियाबंद विकासखंड के सबसे बड़े ग्राम हरदी में तीन दिवसीय श्रीरामचरितमानस सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसके विराम दिवस में मार्केटिंग सोसायटी गरियाबंद अध्यक्ष मुरलीधर सिन्हा ने सम्बोधित करते हुऐ कहा की श्रीरामचरितमानस ग्रंथ हमारे आदर्श जीवन जीने का आधार है।

उन्होंने मानस व धर्म प्रेमियों को कहा कि यह मनुष्य जन्म बहुत भाग्य से मिला है इसे धर्म और पुण्य कार्यों में लगाना चाहिए क्योंकि मनुष्य जन्म लेने के लिए भगवान भी तरसते हैं ऐसा सभी ग्रन्थों, संतो और देवताओं ने बताया है , श्री सिन्हा ने आगे कहा कि गाँव द्वारा यह भब्य आयोजन करने का तात्पर्य है कि हमें सत्संग से प्राप्त ज्ञान को समाज और परिवार में भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को अपने जीवन में उतारना है ।

उक्त कार्यक्रम में पूर्व सरपंच व ग्राम सुरक्षा समिति अध्यक्ष निरंजन ठाकुर, पूर्व जनपद सदस्य शेषनारायण गजभिये, पंच लालजी साहू,संरक्षक रूपसिंह ठाकुर,पवन सिंह, अध्यक्ष लेखराम साहू, उपाध्यक्ष हेमसिंह ठाकुर, सचिव संतोष यादव, सहसचिव हेमन्त ठाकुर, बिसेलाल साहू,संयोजक नूतन यादव,डागेश्वर साहू, रेखराम साहू,ढालसिंह साहू, फागुराम साहू सहित बड़ी संख्या में मानस प्रेमी उपस्थित थे, कार्यक्रम के पुरोहित पण्डित डांगेश्वर प्रसाद दुबे और उदघोषक सुरेन्द्र पटेल देवडोंगर कांकेर थे ।

Exit mobile version