Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अयोध्या में श्री राम जी विराजे इधर ग्राम निपानी में रामेश्वर शिवलिंग और किया रामेश्वर वटवृक्ष का पौधारोपण हुआ भव्य कलश यात्रा एवं महारैली।

रानीतराई :- बड़ा ही गर्व की बात है कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला विराजे उसी दिन ग्राम निपानी के रामभक्तों द्वारा रवि सिन्हा और गौरव सिन्हा की नेतृत्व में बागेश्वर धाम मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाला गया भक्तगण डीजे में रामभजन के साथ नाचते गाते पूरे गाँव का भ्रमण किया पूरे गाँव राममय नजर आये इस महारैली में नारद साहू,चेतन पांडे,नरेश ठाकुर, ललित साहू एवं समस्त ग्रामीणों ने भाग लिया।
उसी दिन स्वर्गीय श्रीमती बेला ठाकुर द्वारा दान की गई ठाकुर पुखराज सिंह मेमोरियल स्कूल प्रांगण में S. P. M.S. समिति रानीतराई द्वारा दो बिल्लव पेड़ (बेल पेड़) के नीचे बीचो-बीच रामेश्वर शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा की गई जिसमें नन्दकुमार साहू-सकुन साहू मुख्य यजमान बने प्राणप्रतिष्ठा के लिए जितांजली-जितेन्द्र साहू(कंप्यूटर ऑपरेट सेवा सहकारी समिति निपानी) एवं ऊर्मिला-झुमक रघुवंशी (लिपिक सेवा सहकारी समिति निपानी) द्वारा नन्दीश्वर-रामेश्वर शिवलिंग भेंट की गई तथा S. P. M.S. समिति रानीतराई द्वारा गाँव के गौठान में श्री रामचन्द्र जी की समृति में रामेश्वर वटवृक्ष का पौधारोपण भी किया गया इस कार्यक्रम में रानीतराई, असोगा, कौही, निपानी ब्राँच के समस्त स्टॉफ निपानी स्कूल के समस्त पालक एवं बच्चे और ग्रामीण जन भाग लिये ।
Exit mobile version