Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

श्रेयस ने दिखाया शौर्य, गिल ने जीता दिल, ‘विराट विजय है’ CM ने जीत पर भारतीय टीम को दी बधाई

(गुरुदेव) रायपुर : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy) में टीम इंडिया ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी और मेजबान पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की है। इस शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टीम इंडिया को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

सीएम ने अपने एक्स हैंडल में कहा कि, विराट विजय है, श्रेयस ने दिखाया शौर्य, गिल ने जीता दिल। उन्होंने आगे कहा – चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर अपने विजय के क्रम को निरंतर जारी रखते हुए टीम इंडिया ने पूरे भारत को गौरवांवित किया है।

Exit mobile version