Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा : छुरा का श्री संकल्प छत्तीसगढ़ मिशन अस्पताल जांच के दायरे में…

गरियाबंद । जिले के छुरा में स्थित श्री संकल्प छत्तीसगढ़ मिशन हॉस्पिटल में मरीजों के ईलाज में गंभीर अनियमितताओं और मौतों के आरोप सामने आये हैं। यह अस्पताल मरीजों के लिये 24 घंटे की सेवा का दावा करता है, लेकिन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत फर्जीवाड़े की खबरों के कारण यह जांच के दायरे में है।

यह अस्पताल सभी उम्र के रोगियों के लिये स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने का दावा करता है और 24/7 खुला रहता है। अस्पताल में लगातार मरीजों की मौत (दो माह में 6 मौत) की खबरें सामने आई हैं। इसके अतिरिक्त, आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में जांच चल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के छुरा में आयुष्मान घोटाले के आरोप सामने आये हैं, जिसमें इस अस्पताल का नाम शामिल है।

जांच में देरी पर भी उठे सवाल

बताया जा रहा है कि इस अस्पताल पर पहले भी ऐसे मामलों में जांच लंबित है, जबकि अन्य अस्पतालों के मामलों में जल्द कार्रवाई हो चुकी है। इससे जांच प्रक्रिया और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय मीडिया की सक्रियता के बाद, दिसम्बर 2025 में ईलाज के दौरान एक मरीज की मौत के मामले तीन माह बाद अप्रैल 2026 में नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन की चयनात्मक कार्यवाही से लोगों में नाराजगी व्याप्त हो रही है।

आयुष्मान कार्ड निरस्त करने नोटिस जारी : डॉ.यु.एस.नवरत्न सीएमएचओ

इस मामले में सीएमएचओ गरियाबंद डॉ.यू. एस.नवरत्न ने बताया कि आयुष्मान कार्ड में अनियमितता के सम्बंध में जांच टीम गठित की गई, अस्पताल प्रबंधन ने जांच टीम को सहयोग नहीं किया है। इसके बाद मंगलवार को आयुष्मान कार्ड निरस्त करने अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। अस्पताल से जुड़ी और भी शिकायतें मिली है। उन पर भी नोटिस जारी की गई है। सर्जरी के मामले को लेकर भी लाइसेंस निरस्त करने नोटिस जारी किया गया है।

Exit mobile version