* युवा खिलाड़ियों के जोश और जुनून से गूँजा शिवोम् फुटबॉल प्रीमियर लीग…
प्रतियोगिता में शिवोम् विद्यापीठ सांकरा, रायपुरा एवं चंगोराभाठा स्कूल के स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। दो दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।
भिलाई में आज सुबह दो जगह चेन स्नेचिंग, बुजुर्ग महिलाएं बनीं निशाना; जांच में जुटी पुलिस
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रुस्तम सारंग रहे, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त वेटलिफ्टर, पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन, कॉमनवेल्थ गेम्स प्रतिभागी तथा छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग में सहायक संचालक हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का विकास नहीं करते, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीमवर्क जैसे गुणों का भी निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं अंडर-17 (बालिका) वर्ग का खिताब शिवोम् विद्यापीठ, चंगोराभाठा ने अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ का सम्मान भी शिवोम् विद्यापीठ, सांकरा के खिलाड़ी को प्रदान किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।