पर्यावरण संरक्षण की ओर एक कदम “शिव कुमारी साहू-डॉक्टर एच.पी. साहू”।
B. R. SAHU CO-EDITOR
Cg24News-R :- सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती शिव कुमारी साहू एवं डॉक्टर हिमाँचल साहू (उपाध्यक्ष भाजपा जामगांव-R, दक्षिण पाटन) दोनों ने मिलकर 5 वर्ष पूर्व रानीतराई वार्ड क्रमांक 8 में पानी टंकी के पास गार्डन लगाया था आज उनकी मेहनत रंग ला रही है उन्होंने सच्ची लगन से गार्डन की देखभाल जिससे आज गार्डन में हरियाली छायी हुई है गार्डन में रंग-बिरंगे फूल और अनेक प्रकार के वृक्ष रोपित किये गये हैं जैसे आम, आंवला, गुलमोहर, मेंहदी, सीता ……आदि।
आज बगीचा हरा-भरा लहलहा रहा है और आसपास को सुगंधित व स्वच्छ वातावरण प्रदान कर रहा है जो पर्यावरण संरक्षण का एक मिसाल है ऐसे दंपति के लिए एक लाइक तो बनती ही है ।