Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ सरकार के काम, मोदी के व्यक्तित्व के प्रति जनता के विश्वास पर छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा की सीट हम जीतेंगे – शिव वर्मा

शहर के 5 स्थानों पर बना करोड़ों रुपए का पसरा चबूतरा में बैठने वाला कोई नहीं - शिव वर्मा

राजनंदगांव । जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने बताया कि मोदी गारंटी योजना के अंतर्गत एवं मोदी के व्यक्तित्व के प्रति विश्वास पर हम छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अपनी मेहनत से सभी सीट जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न एवं राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में माहौल बनाने वाले श्रध्ये स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके किए गए योगदान को कभी नहीं भूल जा सकता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी जी जिन्होंने राम रथ निकालकर पुरे देश में हिंदुओं के पक्ष में माहौल तैयार किया। जिसके कारण बहुत से राज्य में भाजपा की सरकार चली गई ।

श्री वर्मा ने आगे कहा कि अभी वर्तमान में पूरे देश में मोदी लहर चल रहा है उनके कार्य और उनके नाम से विदेश में भी डंका भारत का बज रहा है ऐसे नेतृत्व करता किसी देश में नहीं है जिसके कारण आज विदेश के लोग भी मोदी जी का जय जय कर रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके द्वारा लिए गए निर्णय से देश का मान सम्मान औरत गौरव बड़ा है विपक्षी पार्टी के लोग भी मोदी के निर्णय से अंदर मन से खुश है पर उन्हें विपक्ष का धर्म निभाना है जिसके कारण मोदी जी के हर कार्य को गलत ठहराते हैं।

500 साल के बाद भगवान श्री राम का अयोध्या में विराजमान होना। तथा बड़े-बड़े निर्णय लेने की क्षमता सिर्फ और सिर्फ मोदी जी में है। देश को विकसित भारत की कल्पना को लेकर 2047 तक की कार्य योजना बनाना तथा वर्तमान में लोकसभा चुनाव के बाद 1 वर्ष का कार्य योजना तैयार करना सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में है यही मोदी जी की गारंटी योजना है। तथा शत प्रतिशत पूरा करने की गारंटी है। और होने वाले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट हम 11 में 11 लोकसभा सीट जीतेंगे।

Exit mobile version