Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपा सरकार किसाने की सच्ची हितैषी – शिव वर्मा

भाजपा नेता शिव वर्मा राजनांदगांव

➡️ कहा – धान समेत 14 फसलों के एमएसपी बढ़ाने पर जताई खुशी

राजनांदगांव। नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद एवं भाजपा नेता शिव वर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा धन सहित 14 फसलों की एमएसपी बढ़ने पर खुशी जाहिर की है श्री वर्मा ने केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार किसानों की सच्ची हितैषी रही है वहीं राज्य की भाजपा सरकार अभी किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचारित कर रही है। श्री वर्मा ने कहा कि इस बार एमएसपी प्रति क्विंटल करीब 70 रुपये बढ़ा है। इससे किसानों में प्रसन्नता व्याप्त है खरीफ सत्र की फसल जब नवंबर दिसंबर में कट कर आएगी तब किसानों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा जिससे उनकी माली हालत पहले से ज्यादा सुधरेंगी।

श्री वर्मा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दे दी गयी है। पिछले वर्ष की तुलना में एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि नाइजरसीड में 820 रुपये प्रति क्विटल, रागी में 596 रुपये प्रति क्विंटल, कपास में 589 रुपये प्रति क्विटल और तिल में 579 रुपये प्रति क्विटल की गयी है। धान का एमएसपी का 2300 रुपए से बढ़ाकर 2369 रुपए और धान ‘ए’ का 2320 रुपए से 2389 रुपए प्रति क्विंटल, ज्वार ‘संकर’ का 3371 रुपए से 3699 रुपए प्रति क्विटल और ज्वार ‘मालदंडी’ का 3421 रुपए से 3749 रुपए प्रति क्विटल, बाजरा का 2625 रुपए से 2775 रुपए, रागी का 4290 रुपए से 4886 रुपए और मक्का का 2225 रुपए से 2400 रुपए प्रति क्विटल घोषित किया गया है।

अरहर का एमएसपी 7550 रुपए से बढ़ाकर 8000 रुपए प्रति क्विंटल, मूंग का 8682 रुपए से 8786 रुपए प्रति क्विटल और उडद का 7400 रुपए से 7800 रुपए प्रति क्विटल कर दिया गया है। इसके अलावा मूंगफली का एमएसपी 6783 रुपए से बढ़ाकर 7263 रुपए प्रति क्विंटल, सूरजमुखी के बीज का 7280 रुपए से 7721 रुपए प्रति क्विटल, सोयाबीन-पीला का 4892 रुपए से 5328 रुपए प्रति क्विंटल, तिल का 9267 रुपए से 9846 रुपए प्रति क्विंटल, नाइजर सीड 8717 रुपए से 9537 रुपए प्रति क्विंटल और कपास मध्यम का 7121 रुपए से 7710 रुपए और कपास लंबा 7521 रुपए से 8110 रुपए प्रति क्विटल घोषित किया गया है।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version