Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रेंगाकठेरा :- साहू परिवार द्वारा आयोजित शिव महापुराण “बड़े कार्यो में बड़े बुजुगों का आशीर्वाद जरूरी”- सुश्री क्षमानिधी।

रेंगाकठेरा :- साहू परिवार द्वारा आयोजित शिव महापुराण “बड़े कार्यो में बड़े बुजुगों का आशीर्वाद जरूरी”- सुश्री क्षमानिधी।
रानीतराई :- ग्राम रेंगाकठेरा में 16 से 22 दिसंबर तक साहू परिवार(भागवत राम साहू, तेजराम साहू, समीर साहू) द्वारा शिव महापुराण का आयोजन किया गया है कथा वाचिक बालविदुषी सुश्री क्षमानिधी(मॉ कामाख्या साधना केन्द्र शिवनी खुर्द बारना) ने कथा के चौथे दिवस माता पार्वती का जन्म, शिव-पार्वती विवाह, ताड़कासूर कथा का विस्तार से रसपान कराया। कथावाचिका ने आगे कहा कि हमें किसी भी बड़े कार्य करने के पहले अपने बड़े बुजुगों का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए इससे कार्य सरल हो जाता है। साहू परिवार ने बताया कि कथा के अंतिम दिवस रुद्राक्ष वितरण और भोग भंडारा का आयोजन किया जायेगा, कथा का रसपान करने बहुत अधिक संख्या में आसपास के ग्रामीण,अतिथि व भक्तगण पहुंच रहे हैं।

Exit mobile version