Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

निपानी में 11 फरवरी से शिव महापुराण

निपानी में 11 फरवरी से शिव महापुराण

रानीतराई : खारुन नदी किनारे बसे ग्राम निपानी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव पखवाड़ा के पावन पर्व में शिव महापुराण कथा का आयोजन 11 फरवरी से 18 फरवरी के बीच की गई है। जहाँ कथावाचक श्री बलदाऊ महाराज जी (महासमुंद) अपने मुखारबिंद से कथा का रसपान कराएँगे ।

इस बार कथा आयोजन के पीछे आयोजक समिति अपना एक पावन उद्देश्य लेकर चल रहा है वह यह है कि ग्राम निपानी के दिवंगत समस्त जीवात्माओं को परमशांति, सदगति एवं मोक्ष की प्राप्ति हो इसके लिये आयोजक समिति ने ग्राम के प्रत्येक घर से दिवंगत जीवात्माओं की छायाचित्र को कथा स्थल पर एक निश्चित स्थान दिया गया है जिससे छायाचित्र के माध्यम से जीवात्मा कथा का रसपान कर परमशांति, सदगति एवं मोक्ष की प्राप्ति कर सके ।

अंत में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव महापुराण के समापन दिवस में दिवंगत जीवात्माओं की शान्ति हेतु विशाल शांति भोज एवं भोग भंडारा का आयोजन किया गया है उक्ताशाय की जानकारी आयोजक समिति के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा दी गयी है ।

Exit mobile version