Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 लिटिया से शीला टाकेश सिन्हा का जोर*

*➡️ छाता छाप ने बाकी प्रत्याशियों की नींद उड़ाई*

*राजनांदगांव।*

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 लिटिया से निर्दलीय उम्मीदवार शीला टाकेश सिन्हा का अपने क्षेत्र में प्रचार अभियान जोर-जोर से जारी है। इनके साथ बड़ी संख्या में लाव लश्कर जुड़ता जा रहा है। उनके क्षेत्र के गांव में जमकर छाता छाप का प्रचार प्रसार होते देखा तथा जन समर्थन मिलते देख विरोधियों की नींद उड़ गई है। निश्चित रूप से यह प्रत्याशी अपनी जीत की ओर लगातार अग्रसर होती दिखाई दे रही है। अपनी व्यक्तित्व और जुझारू कार्य शैली से क्षेत्र के मतदाताओं का दिल जितने में सफल होती दिखाई दे रही है। श्रीमती सिन्हा क्षेत्र वासियों से उनके गांव की मुख्य मुख्य समस्याओं की सूची बनाते हुए विजई होने के उपरांत हल करवाने का आश्वासन दे रही है।
श्रीमती सिन्हा अपने चुनाव प्रचार के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांव कांकेतरा, मोहबा,सिंगपुर, लिटिया, सुकुलदैहान ,खपरी, धनगांव, बरगा, डिलापहरी आदि में सघन जनसंपर्क जारी रखा हैं। साथ ही साथ ही अपना निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को हल करने का पूरा आश्वासन दे रही है क्योंकि श्रीमती सिन्हा वर्ष 2010 से 2020 तक सरपंच ग्राम पंचायत जोरातराई और वर्ष 2020 से 2025 तक जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करा चुके हैं। जिससे वहां की जनता श्रीमती सिन्हा से खुश है। क्षेत्र में सरपंच और जनपद सदस्य रहते हुए श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा ने क्षेत्र की जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ कई विकास निर्माण कार्य कराए हैं। जिससे क्षेत्र की जनता उन्हें जिताने के लिए अभी से कमर कस ली है।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version