80 यूनिट रक्तदान के साथ मनाया जन्मदिन, रक्तवीरों का हुआ सम्मान
* आदित्य भारद्वाज ने जन्मदिन के अवसर पर किया मेघा रक्तदान शिविर एवं शौर्य रक्तवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया…
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक रक्तदाता अपने रक्त से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी रक्तवीरों को प्रशंसा पत्र एवं हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया तथा युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रक्तवीरों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नितिन कुमार, उप निदेशक माई भारत ने 45 बार, खुमान निषाद ने 37 बार, जीतेन्द्र सोनी, सरपंच ग्राम पंचायत कातरें ने 24 बार तथा श्रीमती पूर्वी, नवदृष्टि फाउंडेशन ने 23 बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। सामाजिक कार्यकर्ता पलक राठौर सहित अन्य रक्तदाताओं ने भी शिविर में सहभागिता की।
आयोजक आदित्य भारद्वाज ने कहा कि जन्मदिन को सार्थक बनाने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने आगे भी नियमित रक्तदान करने का संकल्प लिया।
