राष्ट्रीय स्वयं सेवी योजना के तत्वाधान में कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम मर्रा में किया गया। वही कार्यक्रम प्रभारी मुकेश वर्मा के मार्ग दर्शन में कल्याण कॉलेज छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम कराया गया. जिसमें बच्चों और गांव के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।⬇️⬇️
इस शिविर के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयं सेवियों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन हुआ जिसमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले क्षात्रों को अंतिम दिन पुरस्कृत किया गया। साथ ही पशु चिकित्सा शिविर, मानव चिकित्सा शिविर का भी आयोजन हुआ जिसमें ग्राम वासियों ने लाभ प्राप्त किया ।⬇️⬇️
