रायपुर : राजधानी रायपुर से सटे मंदिरहसौद क्षेत्र स्थित एसबीआई ब्रांच में खाताधारक ग्राहकों ने हंगामा किया है। कैशियर द्वारा लोगों को पैसे कम देने के शिकायत लेकर 4 से 5 ग्रामीण बैंक पहुंचे हुए है।
ग्रामीण का आरोप है कि कैशियर और ब्रांच मैनेजर की मिलीभगत से पैसा कटिंग का गोरखधंधा चल रहा है। पुलिस पहुंच कर विवाद सुलझाने का प्रयास कर रही है। यह मामला मंदिरहसौद क्षेत्र का है।
