Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बुजुर्ग महिला की जली हुई लाश मिलने से इलाके में फ़ैली सनसनी

धमतरी : धमतरी जिले के रुद्री पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम करेठा में एक बुजुर्ग महिला की जला हुआ शव मिला है। 85 वर्षीय तुलसा बाई सोनकर की लाश उनके घर में बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। दुर्घटना के समय घर पर कोई नहीं था। सुबह जब परिजनों ने देखा, तो तुरंत पुलिस थाना में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की शुरूआत  कर दी है। जानकारी के मुताबिक, तुलसा बाई सोनकर (85) पत्नी की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। बुजुर्ग महिला का इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात उसके परिजन किसी निजी काम से बाहर गए हुए थे। जिस कारण वे घर में अकेली थी।

बताया जा रहा है कि तुलसा बाई अपनी तबीयत ठीक करने के लिए शरीर पर सरसों तेल और मिट्टी तेल का मिश्रण लगाती थी। आशंका है कि रात में चूल्हे के पास बैठे रहने के दौरान आग पकड़ने से वे झुलस गई। परिजनों के अनुसार, जब वे सुबह घर लौटे तो तुलसा बाई की लाश पूरी तरह जल चुका था। शरीर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं था जो आग से प्रभावित न हुआ हो। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की शुरूआत की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अभी तक मौत के पीछे के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

Exit mobile version