Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नर कंकाल मिलने से इलाके में फैली सनसनी

नर कंकाल मिलने से इलाके में फैली सनसनी

रायगढ़ : जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है । बता दे की जिले के जंगल में नर कंकाल मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक जब बोर्राही पहाड़ पर गाँव के लोग लकड़ी के लिए गए थे तब देखा कि संदिग्ध परिस्थितियों में नर कंकाल पड़ा था जो की । इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वही सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले का जायजा लिया। यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के भेलवाटिकरा गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक ,मृतका की पहचान 16 वर्षीय शालिनी चौहान के रूप में हुई हैं और वह भेलवाटिकरा गाँव की निवासी थी। शालिनी पिछले तीन महीनों से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस युवती की तलाश में जुटी थी, लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चला और अब उसका नर कंकाल मिला है।

वही इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अपने साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को लेकर बोर्राही पहाड़ गई तो देखा कि मानव के हाथ-पांव और अन्य हिस्से अलग-अलग पड़े थे। वहीं, एक पेड़ पर मोबाइल फोन और कपड़े भी लटके हुए थे।

इसके बाद पुलिस ने मानव कंकाल के पास बरामद मोबाइल फोन को महत्वपूर्ण कड़ी मानते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ अब सायबर सेल की भी मदद ले रही है। सभी कॉल डिटेल्स को खंगाला जा रहा है, ताकि घटना की तह तक जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version