
स्वतंत्रता दिवस और स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनमोल कुमार को उनके रचनात्मक और सामाजिक योगदान के लिए स्वच्छता मित्र सम्मान – 2025 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान आजाद बेलफेयर सेन्टर के सचिव और प्रख्यात होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. के. के. कमर द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. कमर का वक्तव्य
सम्मान प्रदान करते हुए डॉ. के. के. कमर ने कहा –
“नगर निगम के सफाईकर्मियों के सम्मान और नगर में स्वच्छता जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनमोल कुमार को चुना गया है। इनकी पत्रकारिता ने समाज में स्वच्छता के प्रति चेतना का संचार किया है। ये हमेशा रचनात्मक और सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार करते रहे हैं। स्वच्छता अभियान के क्षेत्र में इनकी भूमिका अतुलनीय है।”
पत्रकार अनमोल कुमार की यह उपलब्धि न केवल पत्रकारिता जगत के लिए गौरव की बात है, बल्कि समाज में स्वच्छता, जन-जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में किए गए उनके प्रयासों की भी सराहना है।