Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश प्रतिनिधि शाहिद को प्रदान किया परिचय पत्र

राजनांदगांव : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा संगठनात्मक निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत समस्त ब्लॉकों से प्रदेश प्रतिनिधि की नियुक्ति कर दी गई है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई को भी प्रदेश प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा राजीव भवन में नवनियुक्त प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक आहूत की गई।

जिसमें प्रदेश प्रतिनिधि शाहिद भाई को प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्री हुसैन दलवाई ,विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी डॉ चंदन यादव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन श्री अमरजीत चावला सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश सोनवाने की उपस्थिति में परिचय पत्र प्रदान किया गया ।

शाहिद भाई को प्रदेश प्रतिनिधि नियुक्त होने पर एवं परिचय पत्र प्राप्त होने पर प्रदेश एवं जिले के कांग्रेसियों सहित उनके प्रभार जिला बालोद एवं मोहला मानपुर चौकी के कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित कर संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

राजनांदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version