Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बालोद : राज्य शासन के 01 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

बालोद : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले राज्य सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज समाज कल्याण विभाग बालोद द्वारा जिले के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग कार्यालय परिसर झलमला में आयोजित कार्यक्रम में उपसंचालक समाज कल्याण विभाग श्री अजय गेडाम ने वरिष्ठजनों को शाॅल, श्रीफल, छड़ी एवं स्मृति चिह्न भेंटकर आशीर्वाद लिया।⬇️⬇️

इस अवसर पर वरिष्ठजनों ने भी अपने जीवन के अनुभव को साझा किया। वरिष्ठजनों ने समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन की तारीफ की। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित थे।

Exit mobile version