✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख सैयद बरकत अली के साथ संवाददाता हेमचंद्र नागेश की रिपोर्ट
गरियाबंद : गरियाबंद जिला अंतर्गत ग्राम झरगांव तेतलपारा के खजूरतालाब में रहस्यमय शक्तिपीठ जहां मात्र दर्शन से होते हैं सर्व मनोकामना पूर्ण। आज सोमवार को सातों पारा के वरिष्ठ नागरिको के द्वारा बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवाखाई त्यौहार जिसमें उड़ीसा के कुछ भक्त भी पधार कर नवाखायी सम्मेलन में शामिल हुए।
आपको बताना चाहेंगे की यह त्यौहार ग्रामीण अंचलों में बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इसमें सभी लोग नये नये वस्त्र धारण करते हैं नवाखाई मनाते हैं बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद लेते हैं यहां पर उड़ीसा राज्य से पधार कर कुछ भक्तों ने इस त्यौहार का आनंद लिया। हालांकि यह त्यौहार उड़ीसा के मुख्य त्योहार माना जाता है और इस त्यौहार को उड़ीसा राज्य से लगे गांव में भी इस त्यौहार को मनाते हैं।
इस अवसर में मंदिर के पुजारी दुर्गा कांत दास सातों पारा के झाकर धरम सिंह कपिल, अनंतराम नागेश, नेतू राम पटेल, कंगाल राम यादव, जीवन लाल यादव, महेंद्र प्रताप ध्रुव, लक्ष्मीकांत नायक, मैनु राम पटेल, करण पटेल, अभिराम नागेश, महेंद्र नागेश, पुखराज पटेल, मंगल सिंह नायक, अनूप पटेल, आदि सातों पारा के ग्रामीण उपस्थित थे
