बिलाईगढ़ : कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम, खाद दुकानों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। आज बिलाईगढ़ के भटगांव नगर के 3 खाद दुकान को सील किया है। भटगांव क्षेत्र से खाद को अधिक रेट में बेचने की शिकायत मिली थी। टीम ने जिसके बाद इलाके में दबिश देकर छापेमारी कारवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक खाद बेचने के बाद नहीं देते थे बिल भटगांव के स्थानीय कृषकों से पूछताछ करने में पता चला कि, मेसर्स प्रमोद कृषि केंद्र भटगांव का निरीक्षण किया गया तो निरीक्षण में विक्रेता अधिक दर पर खाद बेचने के साथ-साथ कृषकों को बिल भी नहीं देते है।
