Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सेल्फी ने ली 6 लोगो की जान, 3 परिवार के 6 लोगों की डूबने से हुई मौत

कोरिया : मध्यप्रदेश के सिंगरौली से छत्तीसगढ़ के कोरिया के रमदहा वाटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे 3 परिवार के 7 सदस्य अचानक से पानी में डूब गए। बता दे की पानी में डूबने के बाद एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। और वही 6 लोग लापता हो गए। उन सभी का शव भी बरामद किया गया है। एक की सेल्फी ने 6 लोगों की जान ले ली. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार की खुशियां मातम में बदल गई है.

तीन परिवार पिकनिक मनाने छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के रमदहा वाटरफॉल पहुंचे हुए थे। यह घटना दोपहर की है। जब सेल्फी लेने के लिए एक लड़की पानी में गई। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चली गई। लड़की को बचाने के लिए पीछे और 6 लोग आ गए हैं, और 6 लोग डूब गए।

अनिल सिंह के बेटे रिशभ सिंह (24 वर्षीय) की छोटी साली श्रद्धा सिंह अचानक वाटरफॉल में पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। डूबता देख उनकी बड़ी बहन श्वेता सिंह (22 वर्ष) वाटरफॉल उसे बचाने गहरे पानी में कूद गई। स्वेता और श्रद्धा दोनों डूब गए थे ।  इन दोनों देख वहां के लोगों ने शोर शराबा मचाने लग गए।

शोर-शराबा सुनकर कमलेश सिंह के बेटे हिमांशु (18 वर्षी) अपनी दोनों बहन को बचाने के लिए झरने में कूद गए। जब हिमांशु भी डूबने लगे तो योगेंद्र सिंह के बड़े बेटे रत्नेश सिंह (26 वर्ष) और छोटा बेटा अभय सिंह (18 वर्ष) और अनिल सिंह के बेटे ऋषभ सिंह (24 वर्ष) और अनिल सिंह की पुत्रवधू सुलेखा सिंह (24 वर्ष) पानी में छलांग लगा दी। और कुछ देर तक कोई भी बाहर नहीं निकल सके इस तरह सभी डूब गए।

स्थानीय लोगों ने जैसे ही डूबता हुए देख तो बचाने का प्रयास किया। एक महिला सुलेखा सिंह को ग्रामीणों ने बचा लिया, पर 6 अन्य लोग पानी में डूब गए। इस घटना की जानकारी जिला प्रशासन कोरिया को दी गई है। अपलो बता दे की रेस्क्यू टीम तत्काल पहुंची और देर रात तक 3 शवों को बाहर निकाला गया। फिर आज सुबह 6 बजे से रेस्क्यू चालू किया गया था तो सुबह से लेकर अब तक सभी 6 शव को बाहर निकाला जा चुका है। मृतक हिमांशु, रत्नेश, श्रद्धा, ऋषभ, श्वेता और अभय शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही सिंगरौली जिले के निवासी योगेंद्र सिंह के परिवार पर दुखों से टूट पड़ा। इस हादसे में योगेंद्र सिंह ने अपने दोनों बेटों को खो दिए। और किसी तरह बेटी की जान बच गई, लेकिन उनके दामाद ऋषभ सिंह हादसे का शिकार हो गए।  उनके अन्य रिश्तेदार अनिल सिंह ने भी अपने बेटे ऋषभ सिंह को हादसे में गंवा दिया है। कमलेश सिंह ने अपने तीन संतानें खो दिया ।

घटना स्थल पर पहुंची हुई रेस्क्यू टीम ने सभी 6 लोगों का शव बाहर निकाल लिया। मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो चूका है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी 6 मृतक के परिजनों को 4 लाख मुआवजा राशि का भी ऐलान किया।  आपको बता दे की मृतक के शव जिला मुख्यालय अभी नहीं पहुंचे हैं। कुछ घंटों की देरी के बाद मृतक के शव उनके परिवारजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Exit mobile version