Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बहन को देखकर चीख पड़ी, गला काटकर किया आत्महत्या

सरगुजा : 10वीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार के दिन करीब 2:30 बजे नेहा बरगाह अपने घर पहुंची। इस दौरान पिता राजेंद्र प्रसाद ने उससे यह पूछा कि “इतनी तेज धूप है बाहर, तुम लोग कहां घूम रहे थे?” यह सामान्य सा सवाल नेहा को नागवार गुजरा, जिस बात से नाराज होकर उसने कमरे में जाकर धारदार ब्लेड से अपना गला काट दिया। इस घटना के दौरान उसके गले से निकला खून जमीन पर फैल गया। नेहा की बहन ने जब कमरे में यह भयावह मंजर देखा, तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिससे परिवार के अन्य सभी सदस्य भी मौके पर पहुंचे।

 

उन्होंने बिस्तर पर ब्लेड पड़ा हुआ देखा। आनन-फानन में परिवार ने नेहा को निजी वाहन से अंबिकापुर के मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज चलते समय उसकी आजमृत्यु हो गयी। पुलिस ने घटना की गहन जांच कि शुरूआत  कर दी है। उसके परिवार वालो से पूछताछ के जरिए नेहा की मानसिक स्थिति और यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह घटना क्षेत्र में गहरी चिंता और चर्चा का विषय बन गई है।

Exit mobile version