Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रदेश के युवा व छात्र भाजपा की आरक्षण विरोधी नीतियों के चलते अपना जीवन अंधकार में देख रहा है- सुमित चन्द्राकर

प्रदेश के युवा व छात्र भाजपा की आरक्षण विरोधी नीतियों के चलते अपना जीवन अंधकार में देख रहा है- सुमित चन्द्राकर

पाटन : शनिवार को नगर पंचायत पाटन के स्वामी आत्मानंद चौक में, व जनपद कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सुमित चन्द्राकर सहित विधानसभा के युवा कांग्रेसियों, पाटन विधानसभा के एनएसयूआई के पदाधिकारियों के संयुक्त नेतृत्व में पोस्ट कार्ड अभियान को आयोजित कर कहा कि “प्रदेश के युवा और छात्र भाजपा की आरक्षण विरोधी नीतियों के चलते अपना जीवन अंधकार में देख रहा है।

” प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाक़ात में छात्र छात्राएँ अपनी पीड़ा साजा कर रहे है। भाजपा के इशारे पर राज्यपाल विधेयक पर हस्ताक्षर नही कर रही है। इसलिए निर्णय लिया गया है, कि युवा कांग्रेस के अलावा प्रदेश के छात्र छात्राएँ और युवाओं की आवाज़ को राज्यपाल तक सीधे पहुँचाने के लिए सेतु का काम करेगी। इसलिए हमारे पाटन से भी पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत कर रहे है, इस।

प्रदेश व्यापी अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और पुस्तकालयों के बाहर में “छात्र युवा अधिकार आग्रह केंद्र” खोलेंगे। जहाँ पर प्रदेश के छात्र युवा राज्यपाल के समक्ष अपनी पीड़ा साझा करते हुए पोस्ट कार्ड लिखेंगे। जिन्हें संग्रहित कर डाक खाने के माध्यम से राजभवन तक पहुँचाने का काम करेंगे।

युवा कांग्रेस पाटन के विधानसभा अध्यक्ष सुमित चन्द्राकर ने बताया कि आगामी 3 जनवरी को हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में आयोजित जन अधिकार महारैली से पहले पोस्ट कार्ड के माध्यम से राज्यपाल को आग्रह करना चाहते हैं, कि प्रदेश के भविष्य को देखें, भाजपा के इशारे पर काम न करें, अगर छात्र और युवाओं के आग्रह की अनदेखी की गयी, तो 3 जनवरी को रायपुर की सड़कों पर प्रदेश के जनता, युवाओं का ऊर्जा और जोश के साथ राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा।

Exit mobile version