Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों द्वारा डम्प की गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार किया बरामद

 

गरियाबंद जिले में एंटी नक्सल अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मैनपुर क्षेत्र के दडईपानी पहाड़ी इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा डम्प की गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए हैं।
संयुक्त कार्रवाई में ई-30, एसटीएफ, 207 कोबरा बटालियन, 16वीं बटालियन सीएएफ और 65वीं बटालियन सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे।
सुरक्षा बलों ने मौके से
बम बनाने में प्रयुक्त सामग्री
01 नग कंपनी निर्मित मोर्टार,01 नग भरमार बंदूक,डेटोनेटर,मोर्टार सेल
तीर बम सहित अन्य नक्सली सामग्री
बरामद की है।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह सामग्री नक्सलियों द्वारा भविष्य में बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई थी। इलाके में सर्च ऑपरेशन आगे भी जारी है।

Exit mobile version