Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तीन तलाक देकर की दूसरी शादी, मुजरिम हुआ गिरफ्तार

भिलाई : तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने वाले आरोपी को दुर्ग के पदमनाभपुर थाना पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। 2 वर्ष पहले नागपुर से निकाह कर बाद दुर्ग आई रेशमा ने पिछले दिनों पद्मनाभपुर पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि उसके पति ने उसे मौखिक रूप से तीन तलाक कह कर दूसरा शादी कर लिया है। इधर पुलिस ने मुस्लिम विवाह अनुच्छेद की धारा 4 के अन्तर्गत यह मामला दर्ज कर लिया है। इस रिपोर्ट की खबर जैसे ही दोषी रईस खोखर को मिली।

वह भोपाल भाग गया जिसके बाद पदमनाभपुर थाना पुलिस ने उसकी पतासाजी की और उसे भोपाल जाकर गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। प्रार्थना ने यह बताया था कि, शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति का व्यवहार बदल गया और उससे अकारण ही उसके ससुराल वाले सब झगड़ा करने लगे थे। इसी बीच 18 दिसंबर 2024 के दिन रईस खोखर ने उसे तीन तलाक देकर दूसरी लड़की से निगाह कर लिया जिसके बाद उसने पुलिस के पास अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Exit mobile version