Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्कूटी और ऑटो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगो की मौत !

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। यहां स्कूटी और सब्जी से भरे ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। ये हादसा सिवनी के अरी थाना क्षेत्र के खमरिया गांव के पास हुआ है।

हादसा इतना भयानक था कि, घटनास्थल में ही तीन युवकों ने दम तोड़ दिया। भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीनों युवक अरी थाना के नएगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं टक्कर इतनी भयंकर थी कि, स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। बीच सड़क हुए हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सड़क पर खून से लथपथ शव देख हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए।

Exit mobile version