Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

व्याख्याता का मास्टर माइंड, सरकारी धन 77 लाख रुपये का गबन, स्कूल शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड,

बिलासपुर : 77 लाख रूपए के गबन मामले पर बड़ी कार्रवाई की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए सरकारी धन का गबन करने वाले व्याख्याता को स्कूल शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।  बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी और बेलतरा हायर सेकेंड्री स्कूल की प्रिंसिपल रतनपुर थाने पहुंचकर व्याख्याता और बाबू के खिलाफ अलग-अलग दो शिकायत पेश की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज किया। व्याख्याता पीएल कुर्रे पर आरोप है कि 22 अलग-अलग देयकों में एरियर्स की कुल 77 लाख की राशि निकाली गई और बिलासपुर के बचत खाता और जीपीएफ खाता में जमा कराया गया। बता दे की इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने व्याख्याता को सस्पेंड कर दिया। इस मामले में बिल्हा थाने में व्याख्याता सहित 2 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अब पुलिस दर्ज शिकायत के आधार पर इस मामले की जांच करेगी। यह पूरा मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलतरा का है।  व्याख्याता ने पूरी दबंगई से 22 बार में अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 77 लाख रुपये का गबन किया है।

Exit mobile version